Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि अधिकारियों ने किया भ्रमण

किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए किया प्रेरित

13 नवंबर 2026, छिंदवाड़ा: खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि अधिकारियों ने किया भ्रमण – खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत चौरई विकासखंड के ग्राम समसवाड़ा एवं ग्राम हथिनी में आज कृषि विभाग, आत्मा परियोजना एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा कृषकों के खेतों का भ्रमण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों को नरवाई नहीं जलाने, फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने तथा नरवाई से जैविक खाद तैयार कर खेतों की मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

 ग्राम हथिनी के कृषक श्री दिलीप चौहान वर्ष 2016 से 4 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। वे नरवाई से खाद तैयार कर उसका उपयोग खेती में कर रहे हैं। इसके साथ ही गन्ने की फसल में अंतरवर्ती खेती के रूप में चुकंदर, मूली एवं गाजर का उत्पादन कर अतिरिक्त आय भी प्राप्त कर रहे हैं। कृषक श्री दिलीप चौहान ने नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती एवं फसल विविधीकरण को अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए हैं। उनके नवाचार एवं सफल खेती के तरीके ग्राम हथिनी के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

खेत बचाओ अभियान के माध्यम से किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले मृदा एवं पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी दी गई। साथ ही फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का संदेश दिया गया।  भ्रमण के दौरान उप संचालक कृषि श्री मॉरिस नाथ, परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर, कृषि अभियांत्रिकी के श्री अश्वनी सिंह, अनुविभागीय अधिकारी श्री नीलकंठ पटवारी, सहायक संचालक श्री सी.एम. अवस्थी, आंचलिक अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक श्री संत शर्मा एवं विकासखंड स्तरीय कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें