Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सतना में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर 15 हजार का जुर्माना

13 नवंबर 2026, सतना: सतना में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर 15 हजार का जुर्माना – सतना जिले में नरवाई एवं पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सतीश कुमार एस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत फसल कटाई के दौरान कंबाइन हार्वेस्टर के साथ स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) अथवा स्ट्रा रीपर/बेलर में से किसी एक मशीन का उपयोग अनिवार्य किया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार धान एवं गेहूं की कटाई के बाद फसल अवशेष जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। इससे मिट्टी के लाभदायक सूक्ष्म जीव एवं जैविक कार्बन नष्ट होने के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। पर्यावरण विभाग के प्रावधानों के अनुसार नरवाई जलाने पर दो एकड़ से कम भूमि वाले किसानों से 2500 रुपये, दो एकड़ से अधिक और पांच एकड़ से कम भूमि वाले किसानों से 5000 रुपये तथा पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों से 15000 रुपये प्रति घटना पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि वसूल की जाएगी।

जिले में संचालित कंबाइन हार्वेस्टर के साथ निर्धारित मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी एवं सहायक कृषि यंत्री को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी एवं ग्राम पंचायत सचिव को अपने क्षेत्र में उल्लंघन की स्थिति में पंचनामा तैयार कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर ने किसानों से नरवाई नहीं जलाने की अपील की है। किसान फसल अवशेषों का उपयोग खेतों में मल्चिंग के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा स्ट्रा रीपर अथवा बेलर की सहायता से भूसा तैयार कर पशुओं के चारे के रूप में उपयोग करने या उसका विपणन कर अतिरिक्त आय भी प्राप्त कर सकते हैं। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर कृषि विस्तार अधिकारी एवं पटवारी संयुक्त जांच कर प्रतिवेदन तहसीलदार को प्रस्तुत करेंगे। संबंधित किसान को सुनवाई का उचित अवसर देने के बाद अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा नियमानुसार अंतिम निर्णय लिया जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture