कृषि यंत्र खेती में रीढ़ की हड्डी – श्री श्याम
29 अगस्त 2026, भोपाल: कृषि यंत्र खेती में रीढ़ की हड्डी – श्री श्याम मध्य प्रांत कृषि यंत्र निर्माता संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न भोपाल ( कृषक जगत ) खेती में कृषि यंत्रों की भूमिका बहुत आवश्यक है इसके बिना खेती को संभव नहीं बनाया जा सकता है उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग से जहां एक और खेती को करना आसान हो गया है दूसरी ओर समय,धन ,श्रम की बचत की जा सकती है।जलवायु परिवर्तन के युग में कृषि यंत्रों का उपयोग महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।
खेती में कृषि यंत्रों की भूमिका को रीड की हड्डी मान सकते हैं यह बात कृषि अभियांत्रिकी संचनालय के संचालक श्री पवन श्याम ने संबोधित कर कहीं। अवसर था मध्य भारत कृषि यंत्र निर्माता संघ की छठवीं बार्षिक आमसभा का ।यह आयोजन विदिशा शहर में स्थानीय कृषि यंत्र निर्माताओं के सहयोग से आयोजित किया गया था। बैठक में मध्य प्रांत के भोपाल , विदिशा ,अशोकनगर, मंदसौर ,रायसेन ,सागर, उज्जैन जिलों के कृषि यंत्र निर्माता उपस्थित हुए ।बैठक में निर्माता संघ के सदस्यों ने व्यवसाय में आ रही परेशानियों पर विचार विमर्श किया ।
प्रमुख रूप से जीएसटी में संशोधन ,टेस्टिंग सुविधा को सरल बनाना ,सिंगल शीड ड्रिल, डोजर सब्सिडी दायरे में लाने,प्रदेश में निर्मित हो रहा है उन सभी कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जाए एवं समान रूप से अनुदान प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। विशेषकर डोजर को कृषि यंत्र के रूप में माना जाए। आदि समस्या बैठक में प्रमुखता से उठी । इस अवसर पर संघ की वार्षिक समीक्षा श्री भानु प्रकाश ठाकुर ने बताई एवं लेखा-जोखा संघ के कोषाध्यक्ष श्री पदम सर्राफ ने प्रस्तुत किया एवं श्री तुलसी विश्वकर्मा ने आगामी वर्षों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में संघ के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चौकसे भोपाल, वरिष्ठ सदस्यो में सर्वश्री बद्रीलाल लोहार,बलराम विश्वकर्मा, विष्णु प्रसाद शर्मा विदिशा, बद्रीलाल लोहार मंदसौर , कमल सर्राफ खुरई, बूटा लाल भाटिया , प्रेमनारायण विश्वकर्मा बरेली, राजेन्द्र सर्राफ बड़नगर भोपाल सहित केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान के वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर सहाय, डॉ अजीत एवं उद्योग विभाग की सुश्री शिवानी उपस्थित थी।इस अवसर पर संघ के 50 वर्ष पूर्ण किए गए सदस्यों का सम्मान किया कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेश गिरधानी ने किया।सभी सदस्यों ने एकजुट का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

