राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ, किसानों को मिलेगा कृषि संबंधी तकनीकी ज्ञान

19 मई 2026, हरदाहरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ, किसानों को मिलेगा कृषि संबंधी तकनीकी ज्ञान – कृषक कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला हरदा में “कृषि रथ” अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही टिमरनी एवं खिरकिया विकास खंडों में भी तीन कृषि रथों का संचालन शुरू हुआ, जो आगामी 10 दिनों तक ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे। जिले के कृषि रथ को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कासदे, कृषि वैज्ञानिक डॉ. पुष्पा झरिया, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यनारायण बांके एवं अन्य विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उप संचालक श्री कास्दे ने बताया कि कृषि रथ के माध्यम से जिले की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण व एग्री स्टैक पर फार्मर आईडी बनाने, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, कीट एवं रोग प्रबंधन, नरवाई प्रबंधन, फसल विविधीकरण, कृषि को लाभकारी बनाने के उपाय व विभाग की जनकल्याणकारी योजनाएं, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित शासन की अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कृषि रथ में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक तथा कृषि, आत्मा परियोजना, पशुपालन, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन मौजूद रहकर किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देंगे। कृषि रथ रोजाना 3 से 4 ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर किसानों से सीधे संवाद कर उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों एवं योजनाओं से लाभान्वित करेगा। कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Glo

Advertisements