Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आगर मालवा: कृषि रथों से किसानों को मिल रही आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी

20 मई 2026, शाजापुर: आगर मालवा: कृषि रथों से किसानों को मिल रही आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी – कलेक्टर प्रीति यादव के मार्गदर्शन में “कृषक कल्याण वर्ष 2026” के अंतर्गत जिले में संचालित कृषि रथों के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी जा रही है। जिले में वर्तमान में 4 कृषि रथ संचालित होकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं, जहां तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा किसानों को कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने एवं आय बढ़ाने के उपाय बताए जा रहे हैं।

रविवार को कृषि रथ विकासखंड आगर के सेमली, पिपलिया कुमार एवं पचोरा, विकासखंड बड़ौद के गुराड़िया बड़ौद, लोधाखेड़ी एवं गरबड़ा, विकासखंड सुसनेर के पालड़ा, मैना एवं देहरिया सोयत तथा विकासखंड नलखेड़ा के ढाबला सोनगरा, भण्डावद एवं बेरछाखेड़ी ग्रामों में पहुंचा। यहां वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों की टीम ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने, फसल विविधिकरण अपनाने तथा कृषि आय दोगुनी करने संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान की।

कृषि रथ के साथ उपस्थित वैज्ञानिक, उद्यानिकी अधिकारी, पशुपालन अधिकारी एवं कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण हेतु टोकन जनरेट करने, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा परीक्षण, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, नरवाई प्रबंधन तथा फसल विविधीकरण की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता कर लाभ उठाया। जिले की 12 पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में सैकड़ों कृषक शामिल हुए। विकासखंड नलखेड़ा के ग्राम भण्डावद में आयोजित कृषि रथ परिचर्चा एवं संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत ने खरीफ फसलों में रोग, कीट एवं पोषण प्रबंधन की तकनीकी जानकारी देते हुए किसानों को नवीन उन्नत किस्मों को अपनाने की सलाह दी, जिससे अधिक उत्पादन एवं लाभ प्राप्त किया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उपसंचालक कृषि  श्री विजय चौरसिया ने किसानों से कृषि विविधिकरण अपनाने का आह्वान करते हुए पशुपालन, मुर्गी पालन, पुष्प उत्पादन एवं फल उत्पादन जैसी गतिविधियों को कृषि के साथ जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसान उपज का उचित भंडारण, संसाधन एवं प्रसंस्करण कर अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 18 मई  को कृषि रथ विकासखंड आगर के थड़ौदा, ठिकरिया एवं शिवगढ़, विकासखंड बड़ौद के गरबड़ा, सिंगलिया एवं सुदवास, विकासखंड सुसनेर के कंठालिया खेड़ा, लोहारिया एवं पायली तथा विकासखंड नलखेड़ा के कचनारिया, कुशलपुरा एवं पिपलिया सेत पंचायतों में पहुंचेगा। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ लेने की अपील की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture