Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुओं को लू से बचाने हेतु एडवाइजरी जारी

11 अप्रैल 2025, बड़वानी: पशुओं को लू से बचाने हेतु एडवाइजरी जारी – पशु चिकित्सा विभाग, बड़वानी द्वारा गर्मी के मद्देनजर पशुओं को लू से बचाने हेतु एडवायजरी जारी की है।

डॉ. दिनेश सिसोदिया, उप संचालक,पशु चिकित्सा सेवाएं बड़वानी ने गर्मी  को देखते हुए  पशुओं को लू से बचाने हेतु एडवायजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि  पशुधन, गौवंश का सीधी तेज  धूप  से बचाव किया जाये तथा गौशालाओं में हवा के आवागमन की  पर्याप्त  व्यवस्था हो, जिससे पशुओं को गर्म हवा से बचाया जा सके ।  इसके लिये गौशाला के आसपास  पेड़  लगाएं  एवं गौशाला में परदे या गीले बारदान बांधे  जाएं । गौशाला की छत पर घास  बिछाएं , जिससे कि गौशाला के अंदर ठण्डक बनी रहे ।  पशुओं को दिन में 4-5 बार व आवश्यकतानुसार ठण्डा पानी  पिलाएं ।

डॉ. सिसोदिया ने बताया कि दूध निकालने के आधे घण्टे पहले पशु को पानी से नहलाएं , इससे दूध उत्पादन उचित रहेगा। गर्मी में मच्छर, मक्खी का प्रभाव अधिक होता है, इसके लिये  कीटनाशक का छिड़काव करें । पशुओं को यूरिया उपचारित भूसा एवं साईलेज  खिलाएं। कृमिनाशक दवा  पिलाएं। पशुओं में खुरपका- मुंह पका, गलघोटू एवं एकटंगिया का टीका लगवाएं  । इस ऋतु में पशुओं के गर्मी पर ( गर्भाधान ) आने पर कृत्रिम गर्भाधान हेतु विशेष ध्यान रखें। कृत्रिम गर्भाधान के पश्चात पशुओं को छायादार जगह पर रखें  ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com