Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैंकों की गलत एंट्री से किसानों को फसल बीमे का लाभ नहीं मिला

सी.एम. हेल्पलाईन में लंबित शिकायतें

14 जनवरी 2022, शाजापुर । बैंकों की गलत एंट्री से किसानों को फसल बीमे का लाभ नहीं मिला – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में  खरीफ 2019 के बीमा क्लेम में आने वाले कठिनाईयो के संबंध में जिला स्तरीय शिकायत निवारण संवैधानिक समिति की बैठक कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय द्वारा ली गई।सी.एम. हेल्पलाईन में लंबित शिकायतो के प्रकरणो में विकासखण्ड कालापीपल बैंक आफ इंडिया शाखा कालापीपल, पंजाब नेशनल बैंक शाखा खोंकराकला, सिंडीकेट बैंक शाखा अरनियाकलां के द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पोर्टल पर त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि किये जाने से कृषकगण फसल बीमा के लाभ से वंचित हुए हैं। इसे देखते हुए संबंधित बैंक शाखाओ को निर्देशित किया गया है कि लाभ से वंचित किसानों को बैंक शाखाओ द्वारा अपने स्तर से भुगतान की कार्यवाही करें।

बैंठक में भू-अभिलेख प्रभारी अधीक्षक श्री अकलेश मालवीय, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री केएस यादव व उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, जिला अग्रणी प्रबंधक श्री ललित कुमार आचार्य, लोकसेवा प्रबंधक श्री आशय श्रीवास्तव, सीसीबी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री केके रैकवार, जिला प्रबंधक बजाज अलियांज, शाखा प्रबंधक पीएनबी खोकराकला, बीओआई कालापीपल भी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: सरसों फसल को लेकर किसानों में दिखा उत्साह

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें