Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को समय पर गेहूं का भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें– कलेक्टर

22 अप्रैल 2025, शाजापुर: किसानों को समय पर गेहूं का भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें– कलेक्टर – रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर की जा रही गेहूं की खरीदी के उपरांत खरीदी  एजेंसी  किसानों को समय पर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही उपार्जन के लिए बनाए गए खरीदी केन्द्रों पर नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी बारदानों की सप्लाई में निरंतरता रखें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने  समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी को दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि जिले में उपार्जन केन्द्र पर गेहूं की खरीदी बड़ी मात्रा में हो रही है। नागरिक आपूर्ति निगम खरीदी केन्द्रों पर बारदानों की आपूर्ति बनाए रखें। कलेक्टर ने खरीदी करने वाली एजेंसियों को निर्देश दिये कि खरीदी का डाटा तत्काल ऑनलाइन करें। किसानों को समय पर भुगतान हो। परिवहन करने में विलम्ब करने वाले परिवहनकर्ता पर फाईन करें। राजस्व अधिकारी खरीदी केन्द्रों पर सतत निगाह रखें और सक्रियता के साथ खरीदी केन्द्रों से जुड़ें।

इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले व गुलाना श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर व सुश्री नेहा गंगारे सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com