खरीफ फसलों में कीट नियंत्रण पर सलाह
05 अगस्त 2026, राजगढ़ (कृषक जगत): खरीफ फसलों में कीट नियंत्रण पर सलाह – जिले में खरीफ सीजन में बोई गई सोयाबीन , मक्का , मूंगफली , उड़द आदि फसलों पर कीटनियंत्रक के लिए आवश्यक उपाय अपनाकर फसलों की सुरक्षा करके अधिक उत्पादन लेने की सलाह कृषि विभाग के अधिकारीयो ने खेतों में पहूचकर सलाह दी। ग्राम मलावार में कृषक श्री विष्णु पिता मदनलाल की मक्का फसल का निरिक्षण सहायक संचालक कृषि श्री प्रहलाद सिंह बारेला,अनुविभागीय कृषि अधिकारी सुश्री दीक्षा राठौर , वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड ब्यावरा श्री डी के वर्मा, कृषि विस्तार अधिकारी श्री धनंजय चौहान द्वारा किया। कृषि विभाग की टीम ने फसलों में सिंचाई प्रबंधन, कीटनियंत्रक, उर्वरक का संतुलित उपयोग, प्राकृतिक तरीके से फसलों के उत्पादन पर कृषकों को बताया। टीम ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला ब्यावरा का औचक निरीक्षण कर रिकॉर्ड व्यवस्थित करने की सलाह दी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

