Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

DAP की जगह अपनाएं यह तरीका, किसानों की उर्वरक लागत में होगी ₹800 तक की बचत

21 जुलाई 2026, भोपाल: DAP की जगह अपनाएं यह तरीका, किसानों की उर्वरक लागत में होगी ₹800 तक की बचत – किसानों की बढ़ती खेती लागत को कम करने और फसलों को संतुलित पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश कृषि विभाग ने एक प्रभावी और किफायती विकल्प सुझाया है। कटनी जिले के कृषि उपसंचालक खेलावन डेहरिया ने बताया कि डीएपी उर्वरक के स्थान पर 3 बोरी एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट) और 20 किलोग्राम यूरिया का उपयोग कर किसान आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के साथ-साथ उर्वरक खर्च में उल्लेखनीय बचत कर सकते हैं।

फसलों को मिलेगा संतुलित और अतिरिक्त पोषण        

उपसंचालक कृषि  डेहरिया ने बताया कि डीएपी में मुख्यतः 18 प्रतिशत नाइट्रोजन एवं 46 प्रतिशत फॉस्फोरस होता है, जबकि एसएसपी के उपयोग से फसलों को फॉस्फोरस के साथ सल्फर और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व भी मिलते हैं। ये तत्व जड़ों के बेहतर विकास, पौधों की मजबूती, दानों की गुणवत्ता तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं।

लागत में कमी से किसानों को राहत          

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 1 बोरी डीएपी की कीमत लगभग 1350 रुपये है। इसके मुकाबले 3 बोरी एसएसपी और 20 किलोग्राम यूरिया के उपयोग से किसानों को करीब 800 रुपये तक की बचत हो सकती है। इससे खेती की लागत कम होगी और किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उपयोग का सही तरीका

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि 20 किलोग्राम यूरिया को बुवाई से लगभग 10 मिनट पहले खेत में समान रूप से छिड़कें, जबकि एसएसपी का उपयोग बीज के साथ या बुवाई के समय करें। इससे फसल को समय पर आवश्यक पोषक तत्व मिलेंगे और बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture