Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक खेती अपनाएं, फसल चक्र अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं – राज्यपाल

17 फरवरी 2023, बुरहानपुर: जैविक खेती अपनाएं, फसल चक्र अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं – राज्यपाल – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश को आगे बढ़ाना है, तो सबको मिलकर प्रयास करना होगा। जैविक खेती के प्रति प्रेरित करते हुए राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि किसानों की प्रगति ही हमारी प्रगति है। फसल चक्र अपनाएं , इससे फसल उत्पादन बढ़ेगा। श्री पटेल खकनार विकासखण्ड ग्राम जामन्या में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने आदिवासी उत्कृष्ट बालक छात्रावास खकनार परिसर में आम का पौधा रोपित किया। तत्पश्चात छात्रावास का निरीक्षण भी किया। छात्रावास के बालकों द्वारा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अव्वल रहने पर ट्रॉफी देकर हर्ष जाहिर किया। श्री पटेल ने विद्यार्थी रितेश रूमसिंग डावर द्वारा बनाये गये ‘‘प्रोजेक्ट-बिना पानी के बिजली उत्पादन‘‘ की सराहना की। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी दी एवं हितग्राहियों को लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने खकनार विकासखण्ड के ग्राम जामन्या में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद किया। स्व-सहायता समूह-नारी शक्ति समूह श्रीमती सुनिता मार्को ने कार्यक्रम में आजीविका मिशन से प्राप्त लाभ, समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों तथा प्रत्येक सदस्य के लाभांश की जानकारी दी। शासकीय योजनाओं के अन्य पात्र हितग्राहियों ने भी अनुभव साझा किये। राज्यपाल श्री पटेल ने आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। श्री मंगुभाई पटेल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम अवसर पर सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक श्रीमति सुमित्रा कास्डेकर, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष श्री द्रविन्द्र मोरे, कृषि उपज मण्डी विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, जनपद पंचायत खकनार अध्यक्ष सुश्री पूजा दादू, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा, जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जैविक खाद का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार दे रही है 31 हज़ार रुपये

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )