Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मध्यप्रदेश: सिंग्रामपुर में रानी दुर्गावती की जयंती पर ओपन-एयर कैबिनेट, लाड़ली बहना योजना की राशि का होगा हस्तांतरण

05 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: सिंग्रामपुर में रानी दुर्गावती की जयंती पर ओपन-एयर कैबिनेट, लाड़ली बहना योजना की राशि का होगा हस्तांतरण – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 5 अक्टूबर को सिंग्रामपुर में ओपन-एयर कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के अवसर पर यह बैठक रानी के साहस और सुशासन को सम्मानित करने के उद्देश्य से की जा रही है। दमोह जिले के सिंग्रामपुर में होने वाली इस बैठक का डिज़ाइन रानी दुर्गावती के किले की भव्यता से प्रेरित होगा।

रानी दुर्गावती के सम्मान में कैबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी सिंग्रामपुर में एक दिन बिताएंगे। इस दौरान कैबिनेट बैठक के साथ ही लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में राशि का हस्तांतरण किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया जाएगा। साथ ही, स्थानीय जनजातीय सांस्कृतिक समूह द्वारा पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया जाएगा, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अनूठी ओपन-एयर कैबिनेट बैठक

इस विशेष ओपन-एयर बैठक का डिज़ाइन रानी दुर्गावती के किले की स्थापत्य शैली को प्रतिबिंबित करेगा। आयोजन स्थल पर गोंड कला और मध्यकालीन वास्तुकला के तत्वों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। सिंगौरगढ़ किला, निदानकुण्ड जल प्रपात, और प्राचीन दुर्गा माता मंदिर का भी दौरा किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com