Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ: कृषि रथ का शुभारंभ, खेती की उन्नत तकनीक की मिलेगी जानकारी

18 मई 2026, झाबुआ: झाबुआ: कृषि रथ का शुभारंभ, खेती की उन्नत तकनीक की मिलेगी जानकारी – किसान कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में खेती-किसानी के क्षेत्र में किसानों को उन्नत तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं शासन की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में 16 मई से 10 दिवसीय कृषि रथ संचालन प्रारंभ किया गया है। कृषि रथ के माध्यम से ग्रामीण अंचलों तक पहुंचकर किसानों को खेती से संबंधित नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिले के समस्त विकासखंडों में भ्रमण करने वाले कृषि रथ को कार्यालय कलेक्टर परिसर से कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कृषि रथ संचालन के माध्यम से किसान समुदाय को उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन आधारित उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। साथ ही एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पराली प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार प्रत्येक दिवस तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भी कृषि रथ के साथ भ्रमण करेगी, जो किसानों से सीधे संवाद कर उन्हें खरीफ बुआई पूर्व आवश्यक तैयारियों, उन्नत कृषि तकनीकों एवं समसामयिक कृषि विषयों की जानकारी प्रदान करेगी। कृषि रथ में ई-विकास पोर्टल, ई-टोकन प्राप्ति प्रक्रिया, पराली प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों से संबंधित जानकारी को व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित किया गया है। रथ में मौजूद कृषि विशेषज्ञ किसानों की समस्याओं का समाधान भी करेंगे तथा उन्हें उत्पादन बढ़ाने एवं लागत कम करने के व्यावहारिक उपाय बताएंगे। इस पहल का उद्देश्य किसानों को तकनीकी रूप से जागरूक बनाते हुए खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाना है।

उप संचालक कृषि श्री एन.एस. रावत ने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा कि कृषि रथ के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही समसामयिक कृषि जानकारी एवं तकनीकी मार्गदर्शन का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, उप संचालक कृषि श्री एन.एस. रावत, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. जगदीश मौर्य, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री बी.एस. चौहान, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न कृषि विभागों के जिला अधिकारी, मैदानी अमला एवं किसान उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें