राज्य कृषि समाचार (State News)

नई तकनीक अपनाएं, आमदनी बढ़ाएं: हरियाणा के किसानों को सलाह

11 जून 2025, नई दिल्ली: नई तकनीक अपनाएं, आमदनी बढ़ाएं: हरियाणा के किसानों को सलाह – हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने राज्य के किसानों से आह्वान किया है कि वे परंपरागत खेती से हटकर वैज्ञानिक पद्धतियों और तकनीकी नवाचारों को अपनाएं। रविवार को भिवानी जिले के मंढाण गांव में ऑर्गेनिक हरियाली नर्सरी के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और घटती जोत को देखते हुए आधुनिक तकनीक से ही खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है।

बदलती खेती, बदलते फैसले

मंत्री गंगवा ने अपने संबोधन में कहा, “जोतें लगातार घट रही हैं, ऐसे में किसानों को कम भूमि पर अधिक मुनाफा कमाने के लिए नई तकनीकों की ओर बढ़ना होगा। पौधों से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी पौधारोपण आवश्यक है।”

कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया और नर्सरी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया।

गंगवा ने यह भी कहा कि कृषि में तकनीकी बदलाव किसानों की आय बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं और बाजार की मांग के अनुसार खेती करने से बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण, कृषि यंत्रों की सब्सिडी, और संरक्षित खेती जैसे नैट हाउस व पॉली हाउस जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

उन्होंने कहा, “प्रदेश सरकार ने किसानों, मजदूरों और गरीबों सहित समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं, जिनका सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।”

गांव मंढाण में खुली यह ऑर्गेनिक नर्सरी न केवल स्थानीय स्तर पर पौधों की उपलब्धता बढ़ाएगी, बल्कि जैविक खेती की दिशा में भी एक प्रयास मानी जा रही है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements