Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मिट्टी के स्‍वास्‍थ्‍य को अच्‍छा रखने के लिये प्राकृतिक कृषि अपनाएं

गुना में कृषक – वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन

21 फरवरी 2024, गुना: मिट्टी के स्‍वास्‍थ्‍य को अच्‍छा रखने के लिये प्राकृतिक कृषि अपनाएं – सब मिशन ऑन एग्रीकल्‍चर एक्‍सटेंशन (आत्‍मा) द्वारा  कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन विकास खण्‍ड कार्यालय गुना में किया गया। उप संचालक श्री अशोक कुमार उपाध्‍याय द्वारा कृषि के साथ सहायक उद्यम  मधुमक्‍खी पालन, बटन मशरूम उत्‍पादन, वर्मी कम्‍पोस्‍ट उत्‍पादन जैसी गतिविधियॉं लेकर अतिरिक्‍त लाभ लेने के लिये कृषकों को जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि रासायनिक खाद यूरिया, डीएपी के स्‍थान पर उनके विकल्‍प नैनो यूरिया, नैनो डीएपी का उपयोग करें, जिससे मिट्टी पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पडता है। मिट्टी के स्‍वास्‍थ्‍य को अच्‍छा रखने के लिये प्राकृतिक कृषि अपनाएं। जीवामृत, बीजामृत बनाकर उपयोग करें, गोबर की खाद, केंचुए की खाद सर्वश्रेष्‍ठ है, इसमें पौधो के लिये सभी आवश्‍यक तत्‍व पाये जाते है।

 मिट्टी में सूक्ष्म  तत्‍वों का उपयोग आवश्‍यक

डॉ0 बी.एल. प्रजापति कृषि विज्ञान केन्द्र आरोन द्वारा फसल विवधीकरण, ग्रीष्‍मकालीन मूंग की खेती के बारे में जानकारी दी गई। डॉ0 वरूण जादोन तकनीकी अधिकारी द्वारा संतुलित उर्वरकों के उपयोग के बारे में बताया कि मिट्टी में जिंक, जिप्‍सम, बोरोन, मोलिबडेनम तत्‍वों का उपयोग करना आवश्‍यक हो गया है। गेहूँ की फसल कटाई के बाद खेत में आग न लगाये। स्‍ट्रा रीपर यंत्र से भूसा बनाने का कार्य कृषक भाई करें। नरवाई जलाने से मिट्टी धीरे-धीरे बंजर हो जाती है।

10 लाख रूपयें तक अनुदान

श्री जी.एस. रघुवंशी उप संचालक उद्यानिकी द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना के बारे में बताया गया कि इस योजना में  खाद्य प्रसंस्‍करण इकाईयॉं लगाने पर 10 लाख रूपयें तक अनुदान दिया  जाता है। कृषक फल उत्‍पाद यूनिट, स‍ब्‍जी उत्‍पाद यूनिट,धनियॉं मसाला उत्‍पाद यूनिट, गेहूँ अनाज उत्‍पाद यूनिट जैसी इकाईयॉं लगा सकते हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 कार्यक्रम में जिले के उन्नत तरीके से आधुनिक खेती करने वाले जिला, विकासखण्‍ड स्‍तरीय कृषक एवं समूहों को प्रमाण पत्र भी प्रदाय किये गये।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)