Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित किया जा रहा

01 जुलाई 2026, डिंडोरी: डिंडोरी जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित किया जा रहा – खरीफ मौसम 2026-27 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में किसानों के लिए विभिन्न प्रकार के उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में यूरिया, डीएपी, पोटाश, सुपर फॉस्फेट एवं कॉम्प्लेक्स उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा किसानों को निरंतर वितरण किया जा रहा है।

29 जून 2026 की स्थिति में जिले में कुल 3211.22 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण उपलब्ध है। इसमें यूरिया का सर्वाधिक 2052.07 मीट्रिक टन, सुपर फॉस्फेट का 443.05 मीट्रिक टन, पोटाश का 63.3 मीट्रिक टन, डीएपी का 56.4 मीट्रिक टन तथा विभिन्न ग्रेड के कॉम्प्लेक्स उर्वरकों का 596.4 मीट्रिक टन भंडार शामिल है। कृषि विभाग द्वारा किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में कुल 6824.58 मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है, जिसमें कुल 24683 टोकन जनरेट कर 17814 कृषकों द्वारा उठाव किया गया है।   विभागीय अधिकारियों द्वारा उर्वरक भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उप संचालक कृषि, डिंडौरी ने किसानों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार अधिकृत विक्रेताओं एवं सहकारी समितियों से उर्वरक प्राप्त करें तथा संतुलित उर्वरक उपयोग अपनाकर फसलों की उत्पादकता बढ़ाएं। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है तथा आगामी खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें