देश में खरीफ बुवाई 119 लाख हेक्टेयर में हुई
धान, दलहन, मोटे अनाज की बोनी में तेजी
30 जून 2026, नई दिल्ली: देश में खरीफ बुवाई 119 लाख हेक्टेयर में हुई – देश के कई हिस्सों में मानसून की धीमी प्रगति और सामान्य से कम वर्षा के बावजूद खरीफ फसलों की बुवाई में शुरुआती बढ़त दर्ज की गई है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 19 जून 2026 तक देश में खरीफ फसलों का कुल रकबा 119.90 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के 117.95 लाख हेक्टेयर की तुलना में 1.95 लाख हेक्टेयर अधिक है।
धान की बुवाई में सबसे बड़ी बढ़तः
खरीफ सीजन की शुरुआत में धान की बुत्राई ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। देश में 12.36 लाख हेक्टे. क्षेत्र में धान की रोपाई/बुवाई हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 8.09 लाख हेक्टे, था।
दलहन में भी सकारात्मक संकेतः
दलहनी फसलों का कुल रकवा 7.21 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष के 6.39 लाख हेक्टेयर से 0.83 लाख हेक्टेयर अधिक है।
श्री अन्न और मोटे अनाज की बढ़ी चमकः
मोटे अनाजों का कुल रकबा 12.43 लाख हेक्टे, पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष यह 9.82 लाख हेक्टे. था।
तिलहनों में गिरावट, सोयाबीन पीछेः
तिलहनी फसलों का कुल रकबा पिछले वर्ष की तुलना में घटकर 7.24 लाख हेक्टेयर रह गया है, जो 2025 में इसी अवधि के 8.11 लाख हेक्टेयर था।
| देश में प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई इकाई: लाख हे. में(19 जून 2026 की स्थिति) | |||
| फसल | बुवाई 2026 | बुवाई 2025 | |
| धान | 12.36 | 8.09 | |
| दलहन | 7.21 | 6.39 | |
| अरहर | 1.61 | 1.59 | |
| उड़द | 0.62 | 0.98 | |
| मूंग | 4.08 | 2.86 | |
| मोटा अनाज | 12.43 | 9.82 | |
| मक्का | 5.69 | 5.34 | |
| बाजरा | 4.05 | 2.14 | |
| तिलहन | 7.24 | 8.11 | |
| मूंगफली | 5.25 | 5.09 | |
| सोयाबीन | 1.3 | 2.5 | |
| गन्ना | 57.31 | 56.64 | |
| कपास | 17.13 | 22.82 | |
| कुल | 119.9 | 117.95 | |
| नोट: कुल क्षेत्रफल के आंकड़े चार्ट से अलग हैं, क्योंकि सभी फसलों को चार्ट में शामिल नहीं किया गया है। स्रोत: कृषि मंत्रालय | |||
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

