राज्य कृषि समाचार (State News)

रतलाम जिले में खाद का पर्याप्त भंडारण

 1 से 16 मई तक 5694 किसानों ने खरीदा उर्वरक

19 मई 2026, रतलामरतलाम जिले में खाद का पर्याप्त भंडारण – उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास श्री आर.के.सिंह ने बताया कि जिले में 16 मई को ई विकास पोर्टल के माध्‍यम से 264 टोकन जनरेट किये गये जिसमें किसानों द्वारा यूरिया 14.310, डी.ए.पी. 3.25, एन.पी.के. 6.30, टी.एस.पी. 0.55, एस.एस.पी. 3.45, तथा एम.ओ.पी. 0.60 मीट्रिक टन का वितरण होकर किसानों को प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार 01 अप्रैल से 16 मई तक कुल 14117 टोकन किसानों द्वारा जनरेट किये गये है तथा 5694 किसानों द्वारा उर्वरकों का क्रय किया गया है। साथ ही 01 अप्रैल से 16 मई तक कुल विकास पोर्टल के माध्‍यम से यूरिया 751.165, डी.ए.पी. + टी.एस.पी 151.70, एन.पी.के. 169.200, एस.एस.पी. 147.650, तथा एम.ओ.पी. 15.300 मीट्रिक टन का वितरण किसानों द्वारा किया जा चुका है। जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का भण्‍डारण उपलब्ध है।  रविवार  को जिले में यूरिया 5725.48, डी.ए.पी. + टी.एस.पी 2763.65, एन.पी.के. 4563.85, एस.एस.पी. 4199.70, तथा एम.ओ.पी. 247.25 मीट्रिक टन इस प्रकार कुल 17499.73 मीट्रिक टन  उर्वरकों  की उपलब्धता है।

संयुक्त निरीक्षण दल 
– उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास श्री आर.के.सिंह, निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री वाय.एस.निनामा तथा मास्टर ट्रेनर श्री आनंदीलाल पाटीदार द्वारा सैलाना विकासखंड की उर्वरक फर्मों का गत दिनों  निरीक्षण किया गया। किसानों को सुगमता पूर्वक ई-टोकन जनरेट होकर उर्वरक प्राप्त हो रहा है, किसी भी प्रकार की कोई समस्या वर्तमान में नहीं है। किसान भाइयों से अपील की जाती है कि यदि ई-टोकन जनरेट करने में कोई समस्या आए तो वे अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या नजदीकी कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते  हैं ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Glo

Advertisements