राज्य कृषि समाचार (State News)

महावीरा जिरोन पावर प्लस से पाएं जायद मूंग / उड़द  का गुणवत्तायुक्त बेहतर उत्पादन

17 मार्च 2026, भोपाल: महावीरा जिरोन पावर प्लस से पाएं जायद मूंग / उड़द  का गुणवत्तायुक्त बेहतर उत्पादन – गर्मी के दिनों में मध्यप्रदेश में बोई जाने वाली जायद की फसलों में मूंग और उड़द का महत्वपूर्ण स्थान है। प्रदेश में जायद मूंग का रकबा लगभग 14 लाख हेक्टेयर है। हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, देवास सहित कई जिले मूंग के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं, जबकि उड़द की खेती को भी राज्य सरकार भविष्य में बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। जायद में मूंग और उड़द के अच्छे उत्पादन के लिए देश की प्रतिष्ठित कम्पनी आरएमपीसीएल का लोकप्रिय उत्पाद महावीरा जिरोन पावर प्लस एक बेहतर विकल्प माना जा रहा है।

महावीरा जिरोन पावर प्लस में मौजूद 6 पोषक तत्वों  के प्रबंधन से फसल को पर्याप्त पोषण मिलता है।  महावीरा जिरोन पावर प्लस में  कैल्शियम 19 % ,फॉस्फोरस 16 %, सल्फर 11  %, मैग्नीशियम और ज़िंक 0.5 % तथा बोरोन  0.20  %  होता है। जिससे  मूंग / उड़द फसल की उच्च गुणवत्ता से किसानों को बाज़ार में दाम भी अधिक मिलता है। इसीलिए महावीरा जिरोन पावर प्लस किसानों की पहली पसंद बना हुआ है।

महावीरा जिरोन पावर प्लस के महत्व को रेखांकित करते हुए आरएमपीसीएल कम्पनी के सीनियर जीएम एन्ड हेड एग्रोनॉमिस्ट श्री प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि जायद  मूंग / उड़द के बेहतर उत्पादन के लिए 17 पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है। इनमें से तीन मुख्य पोषक तत्व नाइट्रोजन,फॉस्फोरस और पोटाश हैं , जबकि द्वितीयक तीन पोषक तत्व कैल्शियम , सल्फर और मैग्नेशियम हैं। इसके अलावा 8 अन्य पोषक तत्व और सूक्ष्म पोषक तत्वों से फसल को पूर्ण पोषण मिलता है। महावीरा जिरोन पावर प्लस  का प्रयोग करने से फसल को फॉस्फोरस , बोरोन, सल्फर ,ज़िंक , कैल्शियम और मैग्नेशियम जैसे  6 पोषक  तत्वों  की एकसाथ पूर्ति हो जाती है।  महावीरा जिरोन पावर प्लस में  कैल्शियम 19 % ,फॉस्फोरस 16 %, सल्फर 11  %, मैग्नीशियम और ज़िंक 0.5 % तथा बोरोन  0.20  %  होता है। जिससे  दाना बड़ा और चमकदार होता है।

महावीरा जिरोन पावर प्लस की विशेषताएं –  श्री पांडेय ने बताया  कि महावीरा जिरोन पावर प्लस एक ऐसा खाद है जो मूंग और उड़द की फसल  को न केवल हरा -भरा रखता है , बल्कि फूल और फलियों की संख्या भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों से फसल की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है , जिसके फलस्वरूप  उत्पादन में 15 -25 % तक की वृद्धि हो जाती है। प्रोटीन से परिपूर्ण गुणवत्तायुक्त मूंग और उड़द के बड़े ,चमकदार और एक समान दाने अपनी अलग छाप छोड़ते हैं , जिससे  किसानों को बाज़ार में मूंग और उड़द का अधिक मूल्य मिलता है।

पोषक तत्वों की कार्यप्रणाली और फसल पर प्रभाव -महावीरा जिरोन पावर प्लस में मौजूद  6  पोषक तत्व फसल को अलग-अलग तरह से सहयोग कर उसे मज़बूत बनाते हैं। जो इस प्रकार हैं –

फॉस्फोरस – पौधों की जड़ों में वृद्धि के साथ ही यह दलहनी फसलों में नाइट्रोजन स्थिर करने में मदद करता है।

मैग्नीशियम – यह पौधों में प्रकाश संश्लेषण की मात्रा बढ़ाने के साथ ही पौधों के प्रारम्भिक  विकास में  बहुत मदद करता है।

ज़िंक – यह क्लोरोफिल के उत्पादन में अहम भूमिका निभाता है और प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया को बढ़ाने में सहयोग करता है।

बोरान – यह फूल और फल लगने की प्रक्रिया को गति प्रदान कर उनकी संख्या बढ़ाता है।

सल्फर – यह फसल की कीटों से सुरक्षा कर उसकी उर्वरा शक्ति को बढ़ाता है।

कैल्शियम – यह पौधों  की जड़ों के  विकास के साथ ही अंग रचना में मदद करता है और पौधों को मज़बूती प्रदान करता है , जिससे पौधे स्वस्थ रहते हैं और फसल उत्पादन को बढ़ाते हैं।

मूंग/ उड़द  फसल में  पोषक तत्व प्रबंधन के तहत  महावीरा जिरोन पावर प्लस का चार्ट में उल्लेखित अनुशंसित मात्रा में प्रति एकड़ प्रयोग करने से फसल की उच्च गुणवत्ता  के साथ ही उतपदं भी बेहतर मिलता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements