State News (राज्य कृषि समाचार)

बुरहानपुर में कृषि स्थायी समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न

Share

31 मई 2023, बुरहानपुर: बुरहानपुर में कृषि स्थायी समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न – मध्यप्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1998 के तहत स्थापित जनपद पंचायत बुरहानपुर की कृषि स्थायी समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन गत दिनों कृषि कार्यालय बुरहानपुर में किया गया। बैठक की कार्यवाही में पूर्व वर्ष 2022-23 और वर्तमान सत्र में शासन से प्राप्त लक्ष्यों की विस्तृत समीक्षा बारी-बारी प्रत्येक सम्मिलित विभाग द्वारा समिति पटल के विचारार्थ प्रस्तुत की गई।

प्रस्ताव क्र. 01 से 03 में कृषि विभाग द्वारा आगामी तीन वर्षो के लिये प्रस्तावित कृषि प्लान पर चर्चा सुझाव बाद अनुमोदन लिया गया। बीजग्राफ योजना, तिलहन मिशन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के प्राप्त लक्ष्यों का अनुमोदन प्राप्त किया गया। प्रस्ताव क्र. 4/5 उद्यानिकी एवं प्रसंस्करण विभाग प्रस्ताव क्र. 6 में पशुपालन विभाग की वर्ष 2023-24 में आचार्य विद्या सागर योजना बैंक ऋण एवं अनुदान पर बकरी इकाई (10़1) और समुन्नत मुर्रा पाडा योजना में प्राप्त लक्ष्यों का अनुमोदन कराया गया। प्रस्ताव क्रमांक 7 में मत्स्य विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 के लक्ष्य और उपलब्धि का अनुमोदन वर्तमान वित्तीय वर्ष अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्यो का अनुमोदन कराया गया। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अवधि के दौरान खेरखेड़ा और नांदुराखुर्द में मछुआ सहकारी समिति के गठन के लिये प्राप्त प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जनपद पंचायत बुरहानपुर में आने वाले सिंचाई जलाशयो के संबध में जानकारी प्रस्तुत की गई। सभी पट्टे के लिये रिक्त जलाशय के संबंध में विज्ञप्ति निकालने के संबंध में विभागीय गाईड-लाईन के पृष्ठ 14 को पढ़कर बताया गया। तदनुसार सभी जलाशयो के पट्टो की कार्यवाही भविष्य में 6 माह पूर्व से करने के निर्देश जारी किये गये विभाग को नियमानुसर विज्ञप्ति जारी कराये जाने हेंतु अधिकृत किया गया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यक्रम का परिचय और जन सामान्य के प्रचार-प्रसार हेतु विवरण मुख्यमंत्री मत्स्य समृद्धि योजना में प्राप्त लक्ष्यो की वर्ष 2022-23 शत्-प्रतिशत का अनुमोदन तथा प्रस्तावित झींगा पालन मत्स्य बीज सम्वर्धन, स्मार्ट फिश पार्लर के वर्ष 2023-24 के कार्यक्रम योजना लक्ष्यो का भैातिक और वित्तीय अनुमोदन प्राप्त किया।

कृषि स्थायी समिति में सभापति श्रीमति मेघा देवानंद पाटिल, श्री संजय जगन्नाथ पाटिल, उप सभापति श्रीमति रंजना अशोक पाटिल, श्रीमति पूजाबाई देवीसिंग कुशवाह, श्री वसंत जगराम चौहान, श्रीमति प्रमिला मनोज चौधरी, श्री गंगाराम प्रताप बतौर सदस्य, प्रथम बैठक के सदस्य सचिव श्री भुपेन सिंह सोलंकी, द्वितीय बैठक के सचिव नवागत एस.ए.डी.ओ. श्री राम पाटिल, श्री महेन्द्र चौबे, श्री इंगले उपस्थित रहें। स्थायी समिति की बैंठक में उप संचालक पशु चिकित्सा श्री प्रणय तिवारी, मत्स्य विकास विभाग सहायक संचालक श्री ए.एस. भटनागर, श्री राम पाटिल, श्री अखिलेश पाटिल ने अपने-अपने विभाग का प्रतिनिधित्व किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements