Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

मूंग फसल के लिए सर्वोत्तम खाद: महावीरा जिरोन पावर प्लस

22 मार्च 2025, इंदौर: मूंग फसल के लिए सर्वोत्तम खाद: महावीरा जिरोन पावर प्लस – देश की प्रतिष्ठित कंपनी आर एम फास्फेट्स एन्ड केमिकल्स प्रा लि का लोकप्रिय उत्पाद महावीरा जिरोन पावर प्लस ऐसा उत्पाद है, जिसमें 6 पोषक तत्वों कैल्शियम , फास्फोरस, सल्फर, बोरान ,मैग्नीशियम और जिंक का मिश्रण होता है। इसके कारण हर फसल का बेहतर उत्पादन मिलता है। जायद की  मूंग फसल में भी महावीरा जिरोन पावर प्लस लाभदायक सिद्ध होगा। कम्पनी के हेड एग्रोनॉमिस्ट श्री प्रमोद कुमार पांडेय ने महावीरा जिरोन पावर प्लस  की  विशेषताओं , इसके उपयोग से लाभ एवं पोषक तत्वों के गुणों पर विस्तार से प्रकाश डाला।  

श्री प्रमोद पांडेय 

महावीरा जिरोन पावर प्लस की विशेषताएं  – श्री पांडेय ने बताया कि महावीरा जिरोन पावर प्लस, मूंग के दानों में चमक लाता है और फसल को गुणवत्ता से भरपूर बनाता है। इसके उपयोग से मूंग की अधिक उपज  प्राप्त होती है और भंडारण क्षमता में भी वृद्धि होती है। अन्य खाद से जहां 6 -7  क्विंटल / एकड़ का उत्पादन होता है , वहीं महावीरा जिरोन पावर प्लस का इस्तेमाल करने से मूंग की  9 -11  क्विंटल / एकड़ उपज प्राप्त होती है। यदि मूंग का औसत भाव 8500 रु / क्विंटल की दर से मानें तो 25 हज़ार से लेकर 34 हज़ार प्रति एकड़ का अधिक मुनाफा मिलता है। इससे जहां अन्य  खाद से 51 हज़ार से 59 हज़ार 500 रु  / एकड़ की आय होती है ,वहीं महावीरा जिरोन पावर प्लस से  किसान की आय में 76 हज़ार 500 से लेकर 93 हज़ार 500 रु / एकड़ की आय होती है।

महावीरा जिरोन पावर प्लस के उपयोग से लाभ – महावीरा जिरोन पावर प्लस के उपयोग से होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि इसमें  मौजूद 6 पोषक तत्वों में फास्फोरस  तत्व जड़ों की वृद्धि में महत्वपूर्ण होने के साथ दलहनी फसलों में जीवाणुओं द्वारा नाइट्रोजन स्थिर करने में मदद करता है। जबकि मैग्नीशियम और ज़िंक तत्व फसलों के प्रारम्भिक विकास और  प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक होता है। जिससे क्लोरोफिल की मात्रा में वृद्धि होती है। वहीं बोरोन तत्व  फल ,फूल लगने की प्रक्रिया को तेज़ कर उनकी मात्रा भी बढ़ाता है। अन्य प्रमुख तत्व सल्फर तिलहन फसलों में तेल की मात्रा को बढ़ाता है और कैल्शियम तत्व पौधों की जड़ों के विकास, अंगों की रचना  के लिए ज़रूरी होता है। इससे पौधे को मज़बूती मिलती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
महावीरा जिरोन में  उपलब्ध पोषक तत्व
16 %फास्फोरस
19 %फास्फोरस
11 %सल्फर
0.5  %मैग्नीशियम
0.50%जिंक
 0.20 %बोरान

महावीरा जिरोन पावर प्लस – पोषक तत्वों का खज़ाना – श्री पांडेय ने बताया  कि वस्तुतः महावीरा जिरोन पावर प्लस पौधों के लिए मुख्य पोषक तत्वों का ऐसा खज़ाना है, जो मूंग फसल में हर तत्व की आपूर्ति करता है। इसके इस्तेमाल से दाना चमकदार और गुणवत्तायुक्त होता है। इससे उत्पादन तो बढ़ता ही है , बल्कि बाज़ार में इसका मूल्य भी अन्य मूंग की तुलना में अधिक मिलता है। यह मूंग फसल के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्पाद है, जिसे  विभिन्न कृषि अनुसंधान केंद्रों और कृषि विश्वविद्यालयों ने प्रमाणित किया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com