फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाएं -कलेक्टर मैहर
25 जून 2026, मैहर: फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाएं -कलेक्टर मैहर – कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने जिले के राजस्व अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाते हुए अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिये हैं । उन्होंने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को जिला विकास पुस्तिका तैयार करने के संबंध में आवश्यक जानकारी और फोटोग्राफ्स अति शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा है। जिससे 30 जून तक फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया जा सके।
कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में मैहर जिला का स्थान निचले पायदान पर है। एसडीएम और तहसीलदार प्रतिदिन फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा करें। राजस्व अधिकारियों को उन्होंने मूंग और उड़द की जायद फसलों का सत्यापन करने तथा ई-विकास पोर्टल के किसानों का भी सत्यापन पूर्ण करने के निर्देश भी दिये।
इस मौके पर एसडीएम दिव्या पटेल, एसपी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल, सीईओ जनपद अशोक तिवारी, वेदमणि मिश्रा, भारती दीक्षित, जिला शिक्षा अधिकारी गिरीश अग्निहोत्री, डीपीओ राजेन्द्र बांगरे, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, कार्यपालन यंत्री श्वेतांक चौरसिया, जिला आबकारी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ऊराव सहित जिला स्तर के अधिकारी, विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

