Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर में अवैध मत्स्याखेट रोकने के लिये दल गठित

22 जून 2024, ग्वालियर: ग्वालियर में अवैध मत्स्याखेट रोकने के लिये दल गठित – तिघरा जलाशय में अवैध मत्स्याखेट की जाँच एवं अवैधानिक मत्स्याखेट पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने चार सदस्यीय संयुक्त रोकथाम दल गठित किया है।

कलेक्टर ने आदेश जारी कर निर्देश दिए हैं कि तिघरा जलाशय क्षेत्र का डिनोटिफिकेशन जारी होने तक रोकथाम दल में शामिल सभी अधिकारी तिघरा जलाशय में अवैधानिक मत्स्याखेट पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करें। साथ ही इसकी जानकारी समय-समय पर सहायक संचालक मत्स्योद्योग को उपलब्ध कराएँ।

अवैध मत्स्याखेट रोकने के लिये गठित किए गए दल में तहसीलदार घाटीगाँव, वन क्षेत्रपाल तिघरा, मत्स्य निरीक्षक घाटीगाँव व थाना प्रभारी तिघरा को शामिल किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com