Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

19 जनवरी 2026, खरगोन: खरगोन में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न – कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा गत दिवस पशुपालन विभाग एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केपीआई इंडिकेटर्स के अंतर्गत NAIP (कृत्रिम गर्भाधान), KCC, NADCP तथा विभागीय योजनाओं—“दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” द्वितीय चरण एवं क्षीरधारा ग्राम योजना—पर विस्तृत चर्चा व समीक्षा की गई।

“दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” द्वितीय चरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति, NAIP में प्रदेश स्तर पर चतुर्थ स्थान, FMD (मुंहपका-खुरपका) टीकाकरण में तृतीय स्थान एवं विभागीय योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर उपसंचालक श्री जीएस सोलंकी को बधाई दी गई। साथ ही जिले के पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आगामी कार्यों को सफल बनाने हेतु प्रोत्साहित किया।

बैठक में जिला स्तरीय विभागीय नोडल श्री अनिल जैन (डिप्टी कलेक्टर), सभी शाखाओं के नोडल अधिकारी तथा क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें