Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

संभागायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, उद्यानिकी एवं सम्बद्ध विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

09 दिसंबर 2025, इंदौर: संभागायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, उद्यानिकी एवं सम्बद्ध विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न – संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में सोमवार को कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, विपणन मण्डी बोर्ड, दूग्ध संघ, मत्स्य और पशुपालन विभागों सहित राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड), कृषि यांत्रिकी विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में संभागायुक्त् डॉ. खाड़े ने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किए गए विभागीय कार्यों के अनुसार समीक्षा की। निर्धारित बिन्दुओं पर संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए अवमानक  व नकली बीज विक्रेताओं पर ठोस कार्रवाई करने के संबंध में लायसेंस निरस्त तथा एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए है। संभाग के सभी जिलों को दिए गए 2552 लक्ष्य के विरूद्ध 2461 सैंपल कलेक्ट किए गए, जिनमें 118 अवमानक  पाए  गए। इसके अलावा उन्होंने उर्वरकों और कीटनाशकों के लिए राज्य स्तर से प्राप्त लक्ष्य अनुरूप सैंपल्स की जांच के उपरांत अवमानक सैंपल्स पर त्वरित रूप से कार्रवाई की हिदायत दी है।

सहकारिता, मत्स्य और दूग्ध संघ की समीक्षा करते हुए संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि आगामी समय में इंदौर संभाग में बहुउद्देशीय पैक्स समितियां बनाने की दिशा में कार्रवाही की जाएगी। इसके लिए उन्होंने अपर विकास आयुक्त श्री डीएस रणदा को संबंधित विभागों के साथ बैठक कर आगामी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। दूग्घ संघ को इंदौर संभाग के समस्त जिलों में जिला मुख्यालय सहित तहसील व जनपद मुख्यालयों पर दुग्ध पार्लर की स्थापना करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही पैक्स की जिन समितियों में सदस्यों की संख्या 5 हजार से अधिक है वहां इंदौर सहकारी दूग्ध संघ के पार्लर खोले जाये। मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना में अन्य विभागों की योजनाओं के प्रकरणों को स्वीकृत किया जाये। मत्स्य पालन और पशुपालन विभाग के हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराये जाये। स्वावलंबी योजनाओं में इंदौर जिले को छोड़कर गौ शालाओं के लिये चिन्हित की गई भूमि को शीघ्र आवंटित कराया जाये। पशुओं की नस्ल सुधारने, उनके पोषण में सुधार और दुधारों पशुओं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिये विशेष प्रयास किये जाये। किसानों को समय पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये उसकी सतत मॉनिटरिंग की जाये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

संभाग में रबी की अब तक 87.74 प्रतिशत बुआई – कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान संयुक्त संचालक श्री आलोक मीणा ने बताया कि संभाग में अब तक 87.74 प्रतिशत रबी की बुआई हुई है, जबकि जनवरी माह तक रबी की बुआई होना संभावित है। विभाग को प्राप्त लक्ष्य अनुसार गेहू में 1010488, मक्का में 166471, कुल रकबे में बुआई का लक्ष्य प्राप्त किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मंडी में 44 प्रतिशत आवक बढ़ी –  संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने मंडी बोर्ड की सहायक संयुक्त संचालक श्रीमती प्रवीणा चौधरी ने बताया कि नवम्बर माह तक मंडी में मक्का की आवक में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने उद्यानिकी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि संभाग में पिछले तीन वर्षों में गन्ने की फसल का पुख्ता डाटा प्रस्तुत करें, जिसमें जिलों की उत्पादकता का भी उल्लेख किया जाए। साथ ही बड़वानी और खरगोन जिले में गन्ने की फसल की बोनी बढ़ाई  जाए । राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से सतत मॉनिटरिंग की जाये। मुख्यमंत्री सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना की सतत मॉनिटरिंग की जाये ताकि मण्डियों में पुराना सोयाबीन की आवक नहीं हो सके। संभागायुक्त् डॉ. खाड़े ने बुरहानपुर जिले के संयुक्त संचालक को निर्देशित किया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट संतोष जनक नहीं पाये जाने पर कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।  

बैठक में अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य, सहकारिता विभाग के संयुक्त पंजीयक श्री बी.एल. मकवाना, पशुपालन विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. विल्सन डाबर, मत्स्य विभाग के संयुक्त संचालक श्री पी.एस. चौहान, साँची के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बलबीर शर्मा, बागवानी विभाग की सुश्री रंजना मंडलोई, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी श्री गोपाल सिंह नर्गेश और राजेंद्र सिंह परमार,   मार्कफेडके अधिकारी श्री मलखान सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture