Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषकों को फसल ऋण हेतु 66.50 करोड़ का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा

29 अप्रैल 2025, अशोकनगर: कृषकों को फसल ऋण हेतु 66.50 करोड़ का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा – जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक गुना द्वारा अपनी समितियों के पात्र कृषकों को फसल ऋण (केसीसी) अंतर्गत नगद खाद ऋण के रूप में अधिकतम राशि रूपये 3.00 लाख वितरण हेतु नाबार्ड से साख सुविधा हेतु राशि रूपये 66.50 करोड़ की मांग की गई है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक गुना के प्रशासक श्री किशोर कुमार कन्‍याल कलेक्‍टर जिला गुना है के मार्गदर्शन में बैंक मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री कमल मकाश्रे द्वारा बताया गया कि जिला गुना एवं अशोकनगर के कृषकों को विगत वर्षों में वितरित ऋणों की वसूली पर्याप्त नहीं होने व उच्‍च स्‍तर से साख सुविधा नहीं मिलने से केसीसी अंतर्गत खाद व नगदी फसल ऋण नहीं मिल पा रहा था। अब बैंक की स्थिति सुधारने से व उच्‍च स्‍तर से साख सुविधा प्राप्त होने की संभावना के कारण बैंक का प्रयास रहेगा कि जिला गुना एवं अशोकनगर के पात्र पैक्‍स कृषक सदस्‍यों को नगदी तथा खाद के रूप में फसल ऋण निरंतर व पर्याप्त मात्रा में मिलता रहे ।

दोनों जिलों के कृषकों से अपील  है कि बैंक व सहकारी समितियों से निरंतर सस्‍ती सुविधाएं व शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण प्राप्त करने हेतु अपने बकाया कालातीत व चालू ऋण समय पर जमा करें और अपनी अमानतें भी बैंक में रखकर अधिक ब्याज दर का लाभ प्राप्त करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com