Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में गन्ना उत्पादक कृषकों की बैठक आयोजित

22 अगस्त 2024, बुरहानपुर: बुरहानपुर में गन्ना उत्पादक कृषकों की बैठक आयोजित – बुरहानपुर जिले में गन्ना क्षेत्र एवं उत्पादन बढ़ाने हेतु आत्मा परियोजना संचालक भवन में सहकारी शक्कर कारखाना एवं कृषि विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित  की गई ।

कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि, बैठक में कारखाना क्षेत्र के गन्ना उत्पादक कृषक भी उपस्थित रहे। बैठक में गन्ना विकास के लिए सुझाव आमंत्रित किये गये। इस दौरान समस्याओं एवं सुझावों हेतु कार्ययोजना तैयार करने हेतु आश्वस्त किया गया। शासन-प्रशासन स्तर पर किसानों को सुविधायें दिलाये जाने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे ।

बैठक में कृषि उपंसचालक श्री एम.एस.देवके, प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता, गन्ना विकास अधिकारी सत्येंद्र मल्ल, सहायक संचालक श्री एस.एस.कटारिया, कृषि विस्तार अधिकारी श्री महेंद्र चौबे, पूर्व गन्ना विकास अधिकारी श्री राजीव खेड़कर, भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष श्री संतोष महाजन, श्री उज्जवल पाटिल, कृषक श्री मनोज सराफ, श्री गोपाल मराठे श्री ताराचंद महाजन, श्री ललित कश्यप, श्री गोविंद सिरकरे, श्री बालू महाजन, श्री कालू मेहरा अन्य कृषकगण उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com