Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कालाबाजारी व मिस ब्रांडिंग रोकने बीज व खाद निरीक्षकों के नम्बर होंगे सार्वजनिक

03 अक्टूबर 2024, बालाघाट: कालाबाजारी व मिस ब्रांडिंग रोकने बीज व खाद निरीक्षकों के नम्बर होंगे सार्वजनिक –  कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने  गत दिनों  जिले के किसान संघों के साथ खाद बीज की मिस ब्रांडिंग व कालाबाजारी को रोकने तथा कृषकों की समस्याओं के निराकरण के सम्बंध में बैठक की। किसान संघों ने खाद बीज की कालाबाजारी व मिस ब्रांडिंग को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की बात कही है।

बैठक में कृषि उपसंचालक श्री राजेश खोब्रागड़े ने बैठक आयोजित करने के उद्देश्यों के विषय में रखा। उन्होंने कहा कि डीएपी की तुलना में एनपीके व एसएसपी खाद का अधिक उपयोग करने, धान पंजीयन, खाद की कालाबाजारी व मिस ब्रांडिंग रोक कर किसानों को लाभ पहुचाने की बात कहीं। किसानों की ओर से डीएपी के सम्बंध में बात आयी कि गत वर्ष किसानों को डीएपी की तुलना में एनपीके व एसएसपी के  उपयोग से अच्छा लाभ हुआ है। कलेक्टर श्री मीना ने किसानों से संवाद कर समस्याओं के निराकरण के  संबंध में निर्देश भी जारी किये गए। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए है कि जिन क्षेत्रों में डीएपी की मांग ज्यादा रही है वहाँ लगातार शिविर आयोजित विकल्प के तौर पर जागरूक करें। वहीं  कालाबाजारी रोकने के लिए जिले समस्त खाद व बीज निरीक्षकों के नम्बर सार्वजनिक खासकर किसान संघों को  प्रदान  किए जाएंगे , ताकि इस तरह की घटनाओं और गतिविधियों के संबंध में सूचना दी जा सकें।

जिले में धान उपार्जन को  निर्बाध तथा सुगम व सुसंगत बनाने के लिए कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि जिला स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक में किसान संघों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि धान खरीदी में किसी तरह की समस्या न हो। धान खरीदी में कई तरह से व्यक्तियों की सराहनीय भूमिका हो सकती है। इसलिए किसानों के साथ जुड़े रहने वाले संघों से भी सहयोग लिया जाएगा।  बैठक में किसानों के कई सुझावों प चर्चा की गई।बैठक में कृषि उपसंचालक श्री राजेश खोबरागड़े, बीडीसी श्री महेश मोहारे, एडीए श्री विनय धुर्वे, सीसीबीश्री पी जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता किसान संघ, जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा श्री यशवंत लिल्हारे, श्री महेश शरणागत, श्री किशोर नगपुरे, श्री हरीश शुलखे, श्री धरम लिल्हारे उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com