Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी जिले के मिर्च उत्पादक किसानों से कलेक्टर ने की चर्चा

31 जनवरी 2026, बड़वानी: बड़वानी जिले के मिर्च उत्पादक किसानों से कलेक्टर ने की चर्चा – कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने गुरुवार को जिले के उन्नत मिर्च उत्पादक किसानों से सीधे संवाद कर मिर्च की खेती में आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधानों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उपसंचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एवं किसान बन्धु उपस्थित रहे।

बैठक में  किसानों  ने मिर्च की फसल में लगने वाले प्रमुख रोगों एवं अन्य समस्याओं के बारे में बताया। किसानों को सलाह दी कि वे पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ वैज्ञानिक तरीकों का पालन करें, ताकि फसल का नुकसान कम हो। बैठक में कृषि में लगने वाले संसाधनों जैसे उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

जिले में स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा देने की योजनाओं जैसे पीएमएफएमई आदि संबंधी जानकारी साझा की। साथ ही किसानों को निर्यात एवं ग्राफ्टिंग तकनीक के बारे में जानकारी दी। बैठक के अंत में उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को नियमित भ्रमण सह प्रशिक्षण प्रदान करें और सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें