राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना के किसानों को बड़ी सौगात! ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आधुनिक फल-सब्जी मंडी का हुआ भूमि पूजन, किसानों को होगा लाभ

30 जून 2026, गुना: गुना के किसानों को बड़ी सौगात! ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आधुनिक फल-सब्जी मंडी का हुआ भूमि पूजन, किसानों को होगा लाभ – केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को सिंघाड़ी रोड स्थित नवीन फल-सब्जी मंडी परिसर में आधुनिक फल-सब्जी मंडी का भूमि पूजन किया। 3.259 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाली यह मंडी किसानों और व्यापारियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इससे फल-सब्जियों की आवक बढ़ने के साथ मंडी समिति की आय में भी वृद्धि होगी तथा किसानों को अपनी उपज का बेहतर और प्रतिस्पर्धी मूल्य मिल सकेगा।

50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनेगी मंडी

कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि गुना के विकास के साथ इसकी आवश्यकताएं भी बढ़ी हैं और उनका निरंतर प्रयास रहा है कि शहर को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि बनने वाली नई फल-सब्जी मंडी अत्याधुनिक होगी और आने वाले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जाएगी। इससे किसानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं सभी को लाभ मिलेगा।

गुना की पहचान देश-विदेश तक पहुंचे

उन्होंने कहा कि गुना गेहूं, चना, सरसों, फल और गुलाब उत्पादन की अपार क्षमता रखता है। उनकी कल्पना है कि गुना का गुलाब विदेशों तक अपनी पहचान बनाए। नई मंडी कृषि और उद्यानिकी उत्पादों के विपणन को नई दिशा देगी तथा जिले की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्‍यक्ष धर्मेन्‍द्र सिंह सिकरवार, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमति सविता अरविन्‍द्र गुप्‍ता, जिला पंचायत अध्‍यक्ष अरविन्‍द्र धाकड़, पूर्व मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसौदिया, सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल, पुलिस अधीक्षक श्रीमति हितिका वासल एवं अन्‍य अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में मंडी सचिव आर.पी. सिंह ने आभार व्यक्त किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture