Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छतरपुर में नकली खाद का बड़ा धंधा खुला, IFFCO के नाम से बेची जा रही थी फर्जी उर्वरक

25 सितम्बर 2025, छतरपुर: छतरपुर में नकली खाद का बड़ा धंधा खुला, IFFCO के नाम से बेची जा रही थी फर्जी उर्वरक – रबी की फसल की बुआई की तैयारियों के बीच मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में किसानों के साथ धोखे का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन ने चंद्रपुरा औद्योगिक क्षेत्र में नकली खाद बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहाँ से प्रतिष्ठित कंपनी IFFCO (इफ्को) के नाम की नकली उर्वरक की सैकड़ों बोरियाँ बरामद की गई हैं।

यह फैक्ट्री जिला मुख्यालय से महज पाँच किलोमीटर दूर स्थित थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह गिरोह बेखौफ होकर काम कर रहा था। मुखबिर की टिप पर एसडीएम अखिल राठौर की अगुवाई में राजस्व, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा।

छापे के दौरान करीब 300 बोरियाँ नकली खाद की जब्त की गईं, जिन पर IFFCO का नाम छपा हुआ था। इसके अलावा, खाद की बोरियाँ सीलने की मशीन और अन्य कच्चा माल भी जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फैक्ट्री मालिक का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जब्त की गई नकली खाद को आगे की जाँच के लिए कृषि विभाग को सौंप दिया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

लगातार सामने आ रहे हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में नकली खाद का धंधा पकड़ा गया है। पिछले साल 2024 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। कुछ दिन पहले ही पड़ोसी जिले महोबा में भी नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। इन घटनाओं से इशारा मिलता है कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से सटे इलाकों में नकली उर्वरकों का अवैध कारोबार फल-फूल रहा हो सकता है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए और सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture