Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कुसुम फसल खरीदी के लिए जापान की कंपनी ने किया अनुबंध

17 मार्च 2025, खंडवा: कुसुम फसल खरीदी के लिए जापान की कंपनी ने किया अनुबंध – ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की अपनी कंपनी ‘’कृषि नमामि आजीविका फार्मर प्रोड्यूसर’’ के नेतृत्व में औषधि उपयोग में आने वाली कुसुम की फसल को देखने और उत्पादित फसल की खरीदी हेतु खाद्य कलर बनाने वाली जापान की कंपनी द्वारा सदस्यों द्वारा उगाई जा रही कुसुम की फसल का भ्रमण किया गया।

गुणवत्ता के आधार पर जापान की कंपनी ने फसल खरीदी के लिए अनुबंध का प्रस्ताव रखा। कंपनी के संचालकों द्वारा विदेशी मेहमानों की कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा से मुलाकात करवाई गई।

कृषि नमामि आजीविका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सी.ई.ओ. श्री सुनील पंडोले ने बताया कि  औषधि  उपयोग में आने वाली फसल कुसुम के फूल है। कुसुम के फूलों का मुख्य रूप से खाद्य कलर बनाने हेतु उपयोग किया जाता है। निमाड़ क्षेत्र की यह बहुत पुरानी फसल है ,जो विलुप्त होने के कगार पर थी।समूह के सदस्यों के द्वारा उत्पादित कर इसे फिर से क्षेत्र में लाया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com