Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में बनेगी 10,000 गायों की क्षमता वाली हाईटेक गौशाला

14 अप्रैल 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश में बनेगी 10,000 गायों की क्षमता वाली हाईटेक गौशाला – मध्यप्रदेश सरकार ने इंदौर के महू-मण्डलेश्वर मार्ग पर आशापुरा गांव में 25 हेक्टेयर भूमि पर 10,000 गायों की क्षमता वाली हाईटेक कामधेनु गौशाला के निर्माण की योजना बनाई है। इसका भूमि-पूजन शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।

इस गौशाला का निर्माण और संचालन इंदौर नगर निगम द्वारा किया जाएगा, जिसमें संत समाज और स्थानीय स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाएगा। परियोजना में 8 शेड, चारागाह, बीमार गायों के लिए अलग व्यवस्था, भूसा भंडारण और तालाब जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। साथ ही, हरियाली बढ़ाने के लिए सघन पौधरोपण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और गौ-संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश अभी देश के कुल दुग्ध उत्पादन में 9% योगदान देता है, जिसे 20% तक ले जाने का लक्ष्य है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इससे पहले, इंदौर की हातोद गौशाला का कायाकल्प कर उसे 650 से 2,000 गायों की क्षमता तक बढ़ाया गया था। नई गौशाला के बनने के बाद इंदौर नगर निगम के पास सवा सौ बीघा जमीन पर गौशालाएं हो जाएंगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

स्वामी अच्युतानंद महाराज ने इस परियोजना को “गौ-संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम” बताया।

यह गौशाला आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, जिसमें गायों के रहने, चारे और स्वास्थ्य देखभाल की पूरी व्यवस्था रहेगी। सरकार का दावा है कि इससे न केवल गौ-संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि दुग्ध उत्पादकों को बेहतर मूल्य भी मिल सकेगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com