सिर्फ नर्सरी तैयार कर सागर के किसान ने कमाए 1 लाख रुपये, जानिए कैसे मिली सफलता
13 जुलाई 2026, भोपाल: सिर्फ नर्सरी तैयार कर सागर के किसान ने कमाए 1 लाख रुपये, जानिए कैसे मिली सफलता – मध्यप्रदेश के सागर जिले के देवरी विकासखंड के ग्राम कुसमी निवासी किसान द्वारका रजक ने सरकारी परियोजना के अंतर्गत तरबूज की नर्सरी तैयार कर सफलता हासिल की है। उनकी यह पहल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणादायक बन रही है। वैज्ञानिक तरीके से नर्सरी तैयार कर उन्होंने कम लागत में बेहतर लाभ अर्जित किया है।
70 हजार पौधों की तैयार की नर्सरी
किसान द्वारका रजक ने लगभग 70 हजार तरबूज के पौधों की नर्सरी तैयार की। इस कार्य में उनकी कुल लागत 70 हजार रुपये रही। नर्सरी विक्रय से उन्हें 1 लाख 70 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने 1 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।
किसान ने बताया कि उचित नर्सरी प्रबंधन, समय पर देखभाल और वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से बेहतर गुणवत्ता के पौधे तैयार हुए। अच्छी गुणवत्ता के कारण किसानों के बीच इन पौधों की मांग रही। कम लागत में अधिक लाभ मिलने से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
सरकारी परियोजना का मिला सहयोग
किसान द्वारका रजक ने अपनी सफलता का श्रेय सरकारी परियोजना से प्राप्त मार्गदर्शन एवं सहयोग के साथ-साथ पूरी टीम के निरंतर प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने बताया कि इस पहल से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिली है और भविष्य में भी वे आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने का प्रयास करेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global A

