डिंडोरी के कृषक को मिला सोलर पंप स्थापित करने पर 90% का अनुदान
16 अप्रैल 2026, डिंडोरी: डिंडोरी के कृषक को मिला सोलर पंप स्थापित करने पर 90% का अनुदान – कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय एवं कृषि विभाग के सहयोग से किसानों को प्रधानमंत्री कुसुम योजना अंतर्गत 90 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है ।
योजनान्तर्गत विकासखण्ड अमरपुर के ग्राम पंचायत सिधौली में कृषक श्री सखाराम जी को 3 एच. पी. का सोलर पंप प्रदान किया गया। जिसकी लागत राशि 320289 पर कृषक के द्वारा 32028 राशि का कृषक अंश भुगतान किया गया। कृषक ने अपने खेत पर सिंचाई करने के लिए सोलर पंप की स्थापना की है।
कृषक ने बताया सोलर पंप के माध्यम से कृषक को बिना बिजली बिल एवं खेत में बिजली कनेक्शन के खेती करना आसान हुआ है एवं कृषक के द्वारा नयी फसल अपनाने एवं कृषि में नवाचार करने की उत्सुकता जाहिर की। कृषक ने कृषि विभाग का धन्यवाद किया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

