Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

स्पाइसेस पार्क, छिंदवाड़ा में मसालों पर क्रेता–विक्रेता बैठक  आयोजित

17 दिसंबर 2025, छिन्दवाड़ा: स्पाइसेस पार्क, छिंदवाड़ा में मसालों पर क्रेता–विक्रेता बैठक  आयोजित – भारत सरकार के स्पाइसेस बोर्ड, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा गत दिनों स्पाइसेस पार्क, छिंदवाड़ा में मसालों पर क्रेता–विक्रेता बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मीना राजेश, कुलपति, जी.एच. रायसेन विश्वविद्यालय, पांढुर्ना और विशिष्ट अतिथि श्री बी.एन. झा, निदेशक (विपणन), स्पाइसेस बोर्ड, भारत सरकार थे। बैठक का उद्देश्य मध्य प्रदेश में उत्पादित प्रमुख मसालों लहसुन, अदरक, हल्दी एवं धनिया के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, मूल्य संवर्धन तथा निर्यात को प्रोत्साहित करना रहा।  कार्यक्रम में मसाला निर्यातकों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), मसाला उत्पादक किसानों, स्थानीय व्यापारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित लगभग 150 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। बैठक के माध्यम से किसानों एवं निर्यातकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हुआ, जिससे व्यावसायिक समन्वय को सुदृढ़ करने में सहायता मिली।स्पाइसेस बोर्ड का विश्वास है कि इस प्रकार के आयोजनों से किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा मध्यप्रदेश के मसाला निर्यात को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई गति मिलेगी।

डॉ. मीना राजेश ने मध्य प्रदेश से मसालों के निर्यात को बढ़ाकर व्यापार संतुलन सुदृढ़ करने पर बल दिया तथा छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना क्षेत्र के एफपीओ को निर्यात से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि श्री बी.एन. झा ने बताया कि मध्य प्रदेश देश के अग्रणी मसाला उत्पादक राज्यों में शामिल है, विशेषकर लहसुन उत्पादन में राज्य का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, खाद्य सुरक्षा, ट्रेसेब्लिटी एवं निर्यातोन्मुख उत्पादन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसी बैठकों से किसानों को उचित मूल्य तथा निर्यातकों को मानक अनुरूप कच्चा माल उपलब्ध होता है।

स्वागत उद्बोधन डॉ. भारत गुडदे, अधिकारी प्रभारी, स्पाइसेस पार्क, छिंदवाड़ा ने  देते हुए स्पाइसेस पार्क की प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, भंडारण एवं निर्यात संबंधी सुविधाओं की जानकारी देते हुए किसानों एवं एफपीओ से इनके अधिकतम उपयोग का आह्वान किया। बैठक के दौरान श्री आशीष जायसवाल, सहायक निदेशक (विपणन), स्पाइसेस बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय, गुना द्वारा मसाला निर्यात पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें प्रमुख निर्यात बाजारों, गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग, प्रमाणन आवश्यकताओं एवं निर्यात संभावनाओं की जानकारी दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

क्रेता–विक्रेता बैठक के अंतर्गत दो एफपीओ एवं एक मसाला कंपनी के मध्य, निदेशक (विपणन) की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके तहत धनिया क्रय पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त एमपीआईडीसी भोपाल के श्री कृष्णा मिश्रा ने निर्यात प्रोत्साहन हेतु उपलब्ध सहायता एवं योजनाओं की जानकारी दी। क्षेत्रीय उद्यान विस्तार अधिकारी श्री अविनाश डहेरिया ने किसानों के लिए संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों से अवगत कराया। कृषि विज्ञान केंद्र, छिंदवाड़ा के प्रमुख डॉ.डी.सी श्रीवास्तव एवं डॉ.रिया ठाकुर ने आधुनिक तकनीकों तथा गुड एग्रीकल्चरल प्रैक्टिसेज (जीएपी) के महत्व पर जानकारी साझा की।  कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री नंद कुमार, सहायक निदेशक, स्पाइसेस बोर्ड, स्पाइसेस पार्क, छिंदवाड़ा द्वारा दिया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture