राज्य कृषि समाचार (State News)

जिले में कृषि वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में 10 दिवसीय “कृषि रथ” यात्रा का आयोजन

16 मई 2026, भोपालजिले में कृषि वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में 10 दिवसीय “कृषि रथ” यात्रा का आयोजन – मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को “किसान कल्‍याण वर्ष” घोषित करने के उपलक्ष्य में जिला पंचायत द्वारा  25 मई तक 10 दिवसीय “कृषि रथ” संचालन का कार्यक्रम तैयार किया गया है। यह अभियान खरीफ फसलों की बुवाई से एक माह पूर्व प्रत्येक विकासखंड में चलाया जाएगा, जिसमें कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन सहित समस्त कृषि से संबंधित विभाग सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत   श्रेयांस कूमट ने बताया कि कृषि रथ का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों के साथ सीधा संपर्क कराकर नवीनतम कृषि तकनीकों, योजनाओं एवं सुधारों की जानकारी उपलब्ध कराना है।कृषि रथ के 10 मुख्य आधार स्तंभई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था तथा उर्वरकों का अनुशंसित उपयोग, जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का प्रचार-प्रसार, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढ़ावा, विभागीय कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, पराली प्रबंधन, कृषि अभियांत्रिकी द्वारा खरीफ पूर्व खेत समतलीकरण।रथ प्रभारी एवं तकनीकी दल (अनुविभागीय कृषि अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उद्यान अधिकारी आदि) प्रत्येक दिन 3-4 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे। विकासखंड-वार रूट चार्ट तैयार किया गया है जिसमें उज्जैन, घटिया, तराना, महिदपुर, खाचरोद एवं बड़नगर विकासखंड शामिल हैं।जन प्रतिनिधियों, सरपंचों, पंचायत सचिवों एवं प्रगतिशील किसानों से विशेष अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को सूचना दें, पंचायत भवन में बैठक की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करें।यह अभियान कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा नवीन तकनीकों को अंतिम किसान तक पहुंचने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।किसान भाइयों से निवेदन अपने निकटतम ग्राम पंचायत में कृषि रथ के कार्यक्रम की सूचना डोंडी/घोषणा के माध्यम से प्राप्त करें तथा अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ लें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements