राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं उपार्जन हेतु राजगढ़ जिले में 84 पंजीयन केन्‍द्र स्‍थापित

09 फरवरी 2026, राजगढ़़: गेहूं उपार्जन हेतु राजगढ़ जिले में 84 पंजीयन केन्‍द्र स्‍थापित – लेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 84 समितियों को गेहूं पंजीयन केन्‍द्र संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिनमें तहसील खुजनेर अंतर्गत विपणन सहकारी समिति खुजनेर, प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति चाटूखेडाव प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति सुस्‍तानी पंजीयन केन्‍द्र निर्धारित किए गए हैं।

इसी प्रकार तहसील खिलचीपुर अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति कुलीखेड़ा, भोजपुर, ढाबलीकलां, भाटखेडा, डालूपुरा, तहसील जीरापुर अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति जीरापुर, माचलपुर, रामगढ़, धतरावदा,  लखोनी, कोडक्‍या, भानपुरा व विपणन सहकारी समिति जीरापुर, तहसील नरसिंहगढ़ अंतर्गत विपणन सहकारी समिति नरसिंहगढ़, उप केन्‍द्र कुरावर,  प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति झाड़ला, मण्‍डावर, कोटरा, बैरसिया, ढ़ाबला, उमरी, हिनोतिया, चैनपुराकलां, गिलाखेडी, निपानिया चैतन, भैंसाना, बिजोरी, जामोनियागोप चौहान, कोटरीकलां, माना, तहसील पचोर अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति उदनखेडी, इकलेरा (तलेन), परसखेड़ी,  तलेन, चिडल्‍यावनिया, नाहली, आसारेटा पंवार, पाडल्‍याअंजाना व विपणन सहकारी समिति पचोर, तहसील ब्‍यावरा अंतर्गत विपणन सहकारी समिति ब्‍यावरा, प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति कांसौरकलां, मलावर, भिलवाडिया, पडोनिया, खजुरिया, ढकोरा, चाठा, जामी, तहसील राजगढ़ अंतर्गत विपणन सहकारी समिति खुजनेर उपकेन्‍द्र राजगढ़, प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति करेड़ी, खण्डियापुरा, सिंदुरियाढ़कोरा, कालीपीठ, माचलपुर (राजगढ़), फूलखेडी, सुठालिया अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति लखनवास, गंगाहोनी, बिसोनिया, बगवाज, बैलास, मउ, टोढी, सिलपटटी, भवांस, कानेड, नापानस, अमरगढ़, तहसील सारंगपुर अंतर्गत सण्‍डावता, पाडल्‍यामाता, तलेनी सारंगपुर, पडा़ना सारंगपुर, हराना, बालोडी, भैंसवामाता, पिपलियापाल, धनोरा व खजुरियाघाटा शामिल हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements