Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खुशखबरी: ग्वालियर, दतिया, भिण्ड व मुरैना जिले को मिलेगा 8 हजार 170 मैट्रिक टन से अधिक खाद

05 सितम्बर 2025, भोपाल: खुशखबरी: ग्वालियर, दतिया, भिण्ड व मुरैना जिले को मिलेगा 8 हजार 170 मैट्रिक टन से अधिक खाद – मध्यप्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिण्ड व मुरैना जिले के किसानों के लिये सुखद खबर है। सरकार द्वारा किसानों के लिये खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इस कड़ी में इन जिलों के किसानों के लिये यूरिया, डीएपी व अमोनियम फास्फेट सल्फेट उर्वरक लेकर रेलवे की पाँच रैक अगले चार दिन के भीतर आ रही हैं। इन रैक में कुल मिलाकर 8 हजार 170 मैट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक किसानों के लिये आ रहा है। इसमें 2680.20 मैट्रिक टन यूरिया, 2362.20 मैट्रिक टन डीएपी एवं 3128 मैट्रिक टन मात्रा अमोनियम फास्फेट सल्फेट की शामिल है।

संभागीय संयुक्त संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास आर एस शाक्यवार ने बताया कि रेलवे की दो रैक खाद लेकर 3 सितम्बर को डबरा पहुँचेंगीं। इनमें से एक रैक में इफको कंपनी का 1835.80 मैट्रिक टन डीएपी आ रहा है। इसी तरह दूसरी रैक में 892.50 मैट्रिक टन अमोनियम फास्फेट सल्फेट डबरा पहुँचेगा। इन दोनों रैक में आ रहा उर्वरक ग्वालियर व दतिया जिले के किसानों को उपलब्ध कराया जायेगा। इसी तरह रेलवे की एक रैक 4 सितम्बर को ब्रम्हपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी का 2680.02 मैट्रिक टन यूरिया लेकर डबरा पहुँचेगी। यह खाद भी ग्वालियर व दतिया जिले के किसानों को वितरित किया जायेगा।

रेलवे की अन्य रैक 6 सितम्बर को पारादीप फास्फेट लिमिटेड कंपनी का 526.40 मैट्रिक टन डीएपी लेकर रायरू आयेगी। यह उर्वरक ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना व दतिया जिले के किसानों को उपलब्ध कराया जायेगा। इसी दिन रेलवे की दूसरी रैक इसी कंपनी का 2235.50 मैट्रिक टन अमोनियम फास्फेट सल्फेट लेकर रायरू पहुँचेगी। यह खाद ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना व दतिया जिले के किसानों को वितरित किया जायेगा। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile