Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

टीकमगढ़ जिले में गेहूं उपार्जन हेतु 59 किसान पंजीयन केन्द्र स्थापित

30 जनवरी 2025, टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले में गेहूं उपार्जन हेतु 59 किसान पंजीयन केन्द्र स्थापित – रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उर्पाजन हेतु किसान पंजीयन 20 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक किया जाना है। इस कार्य हेतु 20 जनवरी 2025 को जिला स्तरीय उपार्जन समिति के निर्णयानुसार टीकमगढ़ जिले में  समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु 59 पंजीयन केन्द्र बनाये गये हैं। संबंधित समिति प्रबंधक अपने उपार्जन केन्द्र पर उपार्जन पंजीयन नीति अनुसार समस्त  व्यवस्थाएं  करना सुनिश्चित कर पंजीयन का कार्य प्रारंभ करें।

इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर सहकारी, सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर एवं एमपी किसान एप पर निःशुल्क पंजीयन की व्यवस्था के निर्देश जारी किये गये हैं।

 शासन द्वारा अतिरिक्त माध्यमों, एमपी ऑनलाइन  कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र एवं साइबर कैफे पर, कलेक्टर द्वारा शासन के निर्देशानुसार निर्धारित दर पर भी किसान पंजीयन करने की सुविधा उपलब्ध कराई  गई  है, जिससे जिले के  किसानों  को पंजीयन के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो।कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य हेतु जिले के समस्त  किसानों  से अपील की गई है कि ई-उपार्जन पोर्टल पर अधिक से अधिक किसान पंजीयन को कराएं ।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com