Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा जिले में भी गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन आज से प्रारंभ

07 फरवरी 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले में भी गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन आज से प्रारंभ –  शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 07 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा जो कि 07 मार्च 2026 तक चलेगा।

उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि किसान स्वयं निःशुल्क रूप से अपने मोबाइल के माध्यम से किसान एप पर घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त सेवा सहकारी समितियों, विपणन संस्थाओं तथा सशुल्क माध्यम से एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केंद्र एवं निजी साइबर कैफे के माध्यम से भी किसान पंजीयन करा सकेंगे।

कलेक्टर श्री नारायन ने निर्देश दिए कि किसान गिरदावरी में फसल, रकबा एवं फसल की किस्म की प्रविष्टियां सही-सही करवाएं, जिससे पंजीयन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो एवं गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें