Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

इंदौर जिले के 75,368 किसानों को मिली 15.07 करोड़ रुपये की सहायता

04 अगस्त 2025, इंदौर: इंदौर जिले के 75,368 किसानों को मिली 15.07 करोड़ रुपये की सहायता – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त का अंतरण आज शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी उत्तर प्रदेश से वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से इंदौर जिले के 75 हजार 368 पंजीकृत पात्र किसानों के बैंक खातों में 15 करोड़ 7 लाख 36 हजार रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय इंदौर में जिले का मुख्य कार्यक्रम प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य तथा सांसद श्री शंकर लालवानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनेक अधिकारी एवं कृषक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्री सिलावट ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि फरवरी 2019 में आरंभ हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक देशभर में अब तक 3.75 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं। यह योजना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से 20वीं किस्त के रूप में देशभर के 9 करोड़ 70 लाख किसानों को लगभग 20,500 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई। मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि मध्यप्रदेश में इस योजना के अंतर्गत कुल 87 लाख 93 हजार किसानों को लगभग 7,039 करोड़ की राशि प्राप्त हुई। इसी क्रम में इंदौर जिले के 75,368 पंजीकृत पात्र किसानों के बैंक खातों में 15 करोड़ 7 लाख 36 हजार रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई। जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 35,854 किसानों को 7 करोड़ 17 लाख 8 हजार रुपये की किस्त प्राप्त हुई।

कार्यक्रम का संचालन उप संचालक कृषि श्री सी.एल.  केवड़ा ने किया। इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री संदीप यादव, अनुविभागीय कृषि श्री एस.आर. एस्के, तहसीलदार श्री बलवीर सिंह राजपूत सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com