Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दीनदयाल अंत्योदय योजना में 64 हजार युवाओ युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

18 फरवरी 2023,  रायसेन ।  दीनदयाल अंत्योदय योजना में 64 हजार युवाओ को मिलेगा प्रशिक्षण – मध्य प्रदेश में दीनदयाल शहरी आजीविका मिशन के ‘कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार’ घटक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए निकायों के लिए लक्ष्यों का निर्धारण किया गया है, जिसके अंतर्गत 64 हजार युवाओ प्रशिक्षण दिया जायेगा । जिसमे रायसेन जिले के लिए कुल 127 प्रशिक्षण संस्थाओं के 64 हजार 200 व्यक्तियों के प्रशिक्षण का लक्ष्य है। इन लक्ष्यों में मुख्य रूप से नवगठित नगर परिषदों एवं ऐसे निकाय, जिन्होंने विगत वर्ष के लक्ष्य के विरूद्ध अच्छा कार्य किया है, उन्हें वरीयता दी गई है। कुल 64 हजार 200 प्रशिक्षणार्थियों के लक्ष्य को प्रगति के आधार पर श्रेणीवार (।-ठ) किया गया है। इसमें से श्रेणी । की 87 संस्थाओं में से प्रत्येक को 600 प्रशिक्षणार्थियों का लक्ष्य एवं श्रेणी ठ की 40 संस्थाओं में से प्रत्येक को 300 प्रशिक्षणार्थियों का लक्ष्य दिया गया है। निकाय यह प्रशिक्षण स्किल गेप एनालिसिस के आधार पर करेंगे।

निकायों में आयोजित विकास यात्राओं में वार्डवार शिविर लगाकर युवाओं से प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किये जाएगें। प्रशिक्षण जिला स्तरीय कौशल संवर्धन समिति के पर्यवेक्षण एवं निगरानी में किया जायेगा।

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile