Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार जिले के 52 प्रगतिशील कृषक नवीन तकनीक देखने महाराष्ट्र रवाना

19 जनवरी 2023, धार: धार जिले के 52 प्रगतिशील कृषक नवीन तकनीक देखने महाराष्ट्र रवाना – सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अन्तर्गत धार जिले के विभिन्न विकास खण्डों  के 52 प्रगतिशील कृषकों का समूह महाराष्ट्र राज्य में कृषि के क्षेत्र में नवीन कृषि तकनीकियों का अवलोकन करने के लिए रवाना हुआ । कलेक्टर एवं अध्यक्ष आत्मा गवर्निंग बोर्ड श्री प्रियंक मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के. एल. मीणा द्वारा कृषकों के समूह  को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया ।

कृषकों  का दल पूणे महाराष्ट्र में आयोजित महा वर्ल्ड एक्सपो एग्रो आर्गेनिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। साथ ही कृषि महा विद्यालय धुलिया प्रक्षेत्र का भ्रमण, महात्मा फुले कृषि विद्यापिठ राहुरी, कृषि विज्ञान केन्द्र अहमद नगर का भ्रमण कर कपास, अनार, प्याज लहसुन, गोभी, भिंडी, टमाटर आदि सब्जियो की वैज्ञानिक कृषि तकनीकी  पद्धति ,जैविक, प्राकृतिक खेती का अवलोकन कर कृषि वैज्ञानिकों से परिचर्चा करेंगे। भ्रमण दल की  वापसी 22 जनवरी को होगी । इस अवसर पर परियोजना संचालक आत्मा श्री कैलाश मगर, उप संचालक कृषि श्री जी. एस. मोहनिया एवं जिले के अधिकारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (17 जनवरी 2023 के अनुसार) 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें