Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कपास किसानों को सूक्ष्म पोषक तत्व और कीट प्रबंधन के लिए 50 फीसदी सब्सिडी

31 अगस्त 2026, भोपाल: कपास किसानों को सूक्ष्म पोषक तत्व और कीट प्रबंधन के लिए 50 फीसदी सब्सिडी – हरियाणा सरकार ने कपास की पैदावार बढ़ाने और फसल को कीटों से बचाने के लिए किसानों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। इसके तहत किसानों को सूक्ष्म पोषक तत्व और एकीकृत कीट प्रबंधन अपनाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि किसानों को कृषि इनपुट की लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 2,000 रुपये प्रति एकड़ की सहायता दी जाएगी। दोनों में से जो राशि कम होगी, उतनी ही सब्सिडी किसानों को मिलेगी। योजना का लाभ अधिकतम दो एकड़ भूमि तक दिया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि किसानों को कृषि इनपुट केवल चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की सिफारिश के अनुसार ही खरीदने होंगे। किसान ये सामग्री अर्ध-सरकारी एजेंसियों, सहकारी समितियों अथवा अधिकृत विक्रेताओं से खरीद सकेंगे। सब्सिडी प्राप्त करने के लिए खरीदारी का बिल कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

कृषि विभाग ने किसानों के लिए बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की है। सरकार ने पात्र किसानों से समय सीमा के भीतर बिल जमा कर योजना का लाभ लेने की अपील की है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि मंत्री ने बताया कि योजना से संबंधित जानकारी अथवा किसी प्रकार की सहायता के लिए किसान कृषि विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा किसान अपने जिले के कृषि उपनिदेशक कार्यालय से भी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। સરકાર का उद्देश्य कपास की खेती में वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देकर उत्पादन में वृद्धि करना और फसल को कीटों से होने वाले नुकसान से बचाना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture