राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा जिले में 4 लाख 18 हजार टन धान की हुई खरीद

22 जनवरी 2026, रीवा: रीवा जिले में 4 लाख 18 हजार टन धान की हुई खरीद – जिले में 96 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन का कार्य पूरा हो गया है। जिले में 20 जनवरी तक 64793 किसानों से 4 लाख 18 हजार 163 टन धान का उपार्जन किया गया।

इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश ताण्डेकर ने बताया कि कुल खरीदे गए धान में से 3 लाख 89 हजार 646 टन धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया जा चुका है। कुल खरीदी में से 4 लाख 17 हजार 777 टन धान परिवहन के लिए तैयार है। अब तक गोदाम स्तरीय खरीदी केन्द्रों में 96 प्रतिशत तथा समिति स्तरीय खरीदी केंद्रों में खरीदी गई धान के 87 प्रतिशत के स्वीकृति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

किसानों को 990 करोड़ 63 लाख का भुगतान मंजूर किया गया है तथा 796 करोड़ 98 लाख रुपए का किसानों के बैंक खाते में भुगतान किया जा चुका है। खरीदी केन्द्रों में उपार्जित धान का तेजी से परिवहन कराकर सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। लगभग तीन दिवसों में उपार्जन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements