Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा जिले में 2817154 क्विंटल हुई धान की खरीद

08 जनवरी 2025, रीवा: रीवा जिले में 2817154 क्विंटल हुई धान की खरीद – किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए पंजीकृत किसानों से जिले भर में बनाए गए 95 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में अब तक 44162 किसानों से अब तक 2817154 क्विंटल धान की खरीद की  गई है।

इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी खाद्य पीके पाण्डेय ने बताया कि अब तक की गयी खरीदी के लिए किसानों को 612 करोड़ 10 लाख 88 हजार 204 रूपये मंजूर किये जा चुके हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक करके खरीदी केन्द्र और खरीदी के समय का निर्धारण करके समर्थन मूल्य पर धान दे सकते हैं। खरीदी के लिए अब तक 55862 किसानों ने स्लॉट बुक कराये हैं।

अब तक 22 लाख 11 हजार 265 क्विंटल धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कर दिया गया है। अतिरिक्त वाहन लगाकर खरीदी केन्द्रों में भण्डारित धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 288 करोड़ 92 लाख 74 हजार 737 रुपए जारी किए जा चुके हैं। धान खरीदी की अंतिम तिथि 23 जनवरी निर्धारित है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com