राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा जिले में अब तक 3266447 क्विंटल हुई धान की खरीद

14 जनवरी 2025, रीवारीवा जिले में अब तक 3266447 क्विंटल हुई धान की खरीद – किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए पंजीकृत किसानों से जिले भर में बनाए गए 95 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में अब तक 51270 किसानों से अब तक 3266447 क्विंटल धान की खरीद की गयी है।

इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी खाद्य पीके पाण्डेय ने बताया कि अब तक की गयी खरीदी के लिए किसानों को 751 करोड़ 28 लाख 28 हजार 482 रूपये मंजूर किये जा चुके हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक करके खरीदी केन्द्र और खरीदी के समय का निर्धारण करके समर्थन मूल्य पर धान दे सकते हैं।

खरीदी के लिए अब तक 57986 किसानों ने स्लॉट बुक कराये हैं। अब तक 28 लाख 35 हजार 972 क्विंटल धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कर दिया गया है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 494 करोड़ 67 लाख 6 हजार 406 रुपए जारी किए जा चुके हैं। धान खरीदी की अंतिम तिथि 23 जनवरी निर्धारित है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement