Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा जिले में अब तक 2457571 क्विंटल हुई धान की खरीद

30 दिसंबर 2024, रीवा: रीवा जिले में अब तक 2457571 क्विंटल हुई धान की खरीद – किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए पंजीकृत किसानों से जिले भर में बनाए गए 95 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में अब तक 38650 किसानों से अब तक 2457571 क्विंटल धान की खरीद की गयी है।

इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी खाद्य पीके पाण्डेय ने बताया कि अब तक की  गई  खरीदी के लिए किसानों को 533 करोड़ 99 लाख 76 हजार 101 रूपये मंजूर किये जा चुके हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक करके खरीदी केन्द्र और खरीदी के समय का निर्धारण करके समर्थन मूल्य पर धान दे सकते हैं।

 खरीदी के लिए अब तक 52 हजार 637 किसानों ने स्लॉट बुक कराये हैं। अब तक 13 लाख 36 हजार 211 क्विंटल धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कर दिया गया है। अतिरिक्त वाहन लगाकर खरीदी केन्द्रों में भण्डारित धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 180 करोड़ 59 लाख 90 हजार 407 रुपए जारी किए जा चुके हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com