Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: कीट नियंत्रण के लिए एनपीएसएस एप करें डाउनलोड

26 अगस्त 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: कीट नियंत्रण के लिए एनपीएसएस एप करें डाउनलोड – कीट नियंत्रण की बेहतर जानकारी के लिए किसानों से एन.पी.एस.एस. (राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली) एप डाउनलोड करने की अपील की गई है। सीधी जिले के उप संचालक कृषि ने सभी किसानों को इस एप का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया है।

यह एप किसानों को फसलों में लगे कीटों की पहचान करने और उनके नियंत्रण के लिए आवश्यक कीटनाशकों और अन्य विधियों की जानकारी प्रदान करता है। किसान अपने स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर से एन.पी.एस.एस. एप डाउनलोड करके निःशुल्क विशेषज्ञों की सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

इस पहल के अंतर्गत सीधी जिले के सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बी.टी.एम. (आत्मा) और कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस एप का प्रचार-प्रसार करें और अधिक से अधिक किसानों को इसके बारे में जानकारी देकर इसे डाउनलोड करने में मदद करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com